- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के...
Panna news: कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के वैज्ञानिक और कर्मचारी हड़ताल पर, वेतन समानता और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन

- कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के वैज्ञानिक और कर्मचारी हड़ताल पर
- वेतन समानता और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन
Panna news: विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के सभी वैज्ञानिक और कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज सामूहिक हडताल पर रहे। यह एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन फोरम ऑफ केवीके एंड एआईसीआरपी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें आईसीएआर और नियोक्ता के द्वारा किए गए कथित अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई गई। हडताल के दौरान कर्मचारियों ने आर.एस. परोदा समिति की सिफारिशों के अनुसार वेतन समानता, राष्ट्रीय पेंशन योजना एनपीएस के कार्यान्वयन, ग्रेच्युटी, अवकाश वेतन और समान सेवानिवृत्ति लाभ लागू करने की मांग की। डॉ. पी.एन. त्रिपाठी वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख ने कहा यह हडताल सिर्फ हमारे अधिकारों के लिए नहीं बल्कि हमारे भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी है।
यह भी पढ़े -खाद के लिए परमिट नहीं मिलने पर किसान ने की शिकायत
इस विरोध प्रदर्शन में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और कर्मचारी शामिल हुए। जिनमें डॉ. आर.के. जायसवाल वैज्ञानिक पौध संरक्षण, डॉ. आर.पी. सिंह वैज्ञानिक उद्यानिकी, रितेश बागोरा वरिष्ठ तकनीकी सहायक, श्रीमती जया कोरी प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी और देशराज प्रजापति स्टेनोग्राफर सह कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रमुख रहे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती तब तक वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखेंगे।
यह भी पढ़े -आयुष्मान कार्ड बनवाने में लापरवाही पर सीएचओ, एएनएम व आशा सुपरवाईजर पर कार्यवाही
Created On :   6 Dec 2024 3:06 PM IST