Panna News: सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह ने ली बैठक

सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह ने ली बैठक
  • राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर द्वारा
  • सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह ने ली बैठक

Panna News: राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर द्वारा पन्ना जिला मुख्यालय में जिले के सरपंचों, पंचायत पदािधकारियों की बैठक लेते हुए उनकी समस्याओं तथा मुद्दों पर गंभीरता से विचार विमर्श किया। उक्त संबंध में यह निर्णय लिया गया है कि सरपंचों की 22 सूत्रीय मांगों को मुख्यमंत्री तथा पंचायत मंत्री तक भेजकर उनका निराकरण कराया जाये। जिसमें मनरेगा योजना को मूल रूप मे लाया जाये। निर्माण अनियमितता की जिम्मेदारी अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही की बजह से होती है। इसमें सरपंचो को टारगेट न किया जायेख् पंचायत निर्माण कार्य मे सीएसआर, एसओआर नवीन रूप से लागू किया जाये।

लाडली बहना योजना का पोर्टल सभी महिलाओ को लिए खोला जाये। ग्राम पंचायत विकास निधि गठित कर सरपंच निधि बनाई जाये। ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सुदृढ किया जाये। उक्त तमाम बिन्दुओं का उल्लेख किया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, रजनीश पटेल, संजू शुक्ला, बृजमोहन यादव, विक्रम सिंह बुन्देला, सिद्ध चरण पाण्डेय, अजय पटेल, दीपक कुमार, अरविन्द सिंह, राम शिरोमणि सिंह, रामदास अहिरवार, रोशन मुंडा, अंजना शर्मा, रेखा यादव, उर्मिला पटेल, मानसी तिवारी व धर्मेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Created On :   4 Feb 2025 5:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story