- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- रैपुरा पुलिस ने छात्र-छात्राओं को...
Panna News: रैपुरा पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध के प्रति किया जागरूक
![रैपुरा पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध के प्रति किया जागरूक रैपुरा पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध के प्रति किया जागरूक](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/05/1400522-whatsapp-image-2025-02-04-at-193544.webp)
- रैपुरा पुलिस ने साइबर सुरक्षा के संबंध में
- छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध के प्रति किया जागरूक
Panna News: रैपुरा पुलिस ने साइबर सुरक्षा के संबंध में बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल पहुंचकर बच्चों को जानकारी दी। थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है जिसमें कंप्यूटर और नेटवर्क शामिल है। किसी भी कंप्यूटर का अपराधिक स्थान पर मिलना या कंप्यूटर से कोई अपराध करना कंप्यूटर अपराध कहलाता है। कंप्यूटर अपराध में नेटवर्क शामिल नहीं होता है। किसी कि निजी जानकारी को प्राप्त करना और उसका गलत इस्तेमाल करना। किसी की भी निजी जानकारी कंप्यूटर से निकाल लेना या चोरी कर लेना भी साइबर अपराध है।
कंप्यूटर अपराध भी कई प्रकार से किये जाते है जैसे कि जानकारी चोरी करना, जानकारी मिटाना, जानकारी मे फेर बदल करना, किसी की जानकारी को किसी और को देना या कंप्यूटर के भागों को चोरी करना या नष्ट करना। साइबर अपराध भी कई प्रकार के है जैसे कि स्पैम ईमेल, हैकिंग, फिशिंग, वायरस को डालना, किसी की जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त करना। साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। बैंक अकाउंट खाली कर देते है फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते है। इस दौरान प्रधान आरक्षक चांदनी जैन, नीरज बागरी उपस्थित रहे। सेशन समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं को प्रश्न पत्र वितरित कर परीक्षा भी ली गई। जो भी छात्र-छात्रायें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे उन्हें आगामी ११ फरवरी को पुरूस्कृत किया जायेगा।
Created On :   5 Feb 2025 2:47 PM IST