Panna News: पन्ना जनपद पंचायत की जैव विविधता पंजी के अंतिम ड्राफ्ट का किया गया प्रस्तुतिकरण

पन्ना जनपद पंचायत की जैव विविधता पंजी के अंतिम ड्राफ्ट का किया गया प्रस्तुतिकरण
  • मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल के दिशा निर्देशानुसार
  • पन्ना जनपद पंचायत की जैव विविधता पंजी के अंतिम ड्राफ्ट का किया गया प्रस्तुतिकरण

Panna News: मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल के दिशा निर्देशानुसारमध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल के दिशा निर्देशानुसारमुख्य अनुसंधानकर्ता एवं छत्रसाल महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक मनोज कुमार शुक्ला द्वारा जनपद पंचायत पन्ना की जैव विविधता पंजी का अंतिम ड्राफ्ट जनपद की जैव विविधता प्रबंधन समिति की बैठक में दिनांक ११ फरवरी को प्रस्तुत किया गया। आयोजित बैठक में उनके द्वारा जानकारी दी गई कि वन्य जैव विविधता, कृषि जैव विविधता एवं जलीय जैवविधिता में बोर्ड द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में एक वर्ष तक तीन फसली सीजन में सर्वे कर और अध्ययन द्वारा कुल ६१९ प्रजातियां की पहचान की गई जिसमें वृक्षों की ८२ झाडिय़ों, २० पौधों की, १५ घासों की, २३ लताओं की, ०८ औषधियों पौधो की, ८८ विभिन्न श्रेणी के जंगली जीव की, ४७ वायवीय पक्षियों की, ४७ स्तनधारियों की, ३४ रवि फसलों की, ०९ खरीफ फसलों की, 15 जायद फसलों की, 18 चारे की फसलों की, 2 खरपतवार की, 23 फसलों से संबधित जंगली पौधों की, 6 कांदिल पौधों की, 10 फसल पीडकों की, 16 फल वाले वृक्षों की, 12 सब्जी एवं मसाले वर्ग के पौधों की, 30 सजावटी पुष्पीय पौधों की, 19 पशुपालन पशुओं की, 11 पालतू पक्षियों की, 4 पाली जाने वाली मछलियों की, 6 जंगली मछलियों की, 18 जलीय जीवों की, 10 जलीय पक्षियों की, 21 जलीय वनस्पतियों पौधों की कुल 25 प्रजातियों की पहचान की गई है।

उन्होंने बताया कि अध्ययन में पौधों व जंतुओ की अनेक प्रजातियां संकटग्रस्त या समाप्ति के कगार पाई गई है। अध्ययन क्षेत्र में कुछ प्रजातियां समाप्त हो जाना पाई गई। जिसमें रागी, सांवा, काकुन, धान की देसी प्रजातियां एवं गेहूं की कठिया व ललपिसिया शामिल है। आयोजित बैठक में जनपद पन्ना के सीईओ आनंद शुक्ला,डीपीओ घनश्याम शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय, सदस्य देवेन्द्र सिंह, वनपाल राजेश कुमार अवस्थी, रामप्रकाश मिश्र, कमल किशोर चौबे, एसडीओ रामशिरोमणि मिश्रा, रोहित रैकवार आदि उपस्थित थे।

Created On :   13 Feb 2025 12:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story