- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पुलिस ने पकडे आठ जुआरी, १०५०० रूपए...
Panna News: पुलिस ने पकडे आठ जुआरी, १०५०० रूपए किये जप्त

- धरमपुर थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर
- पुलिस ने पकडे आठ जुआरी, १०५०० रूपए किये जप्त
Panna News: धरमपुर थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रामपुर स्थित एक बगीचे मेें जुआ खेलते पाए गए ०८ जुआरियों को पकडकर कार्यवाही की गई। पकडे गए आरोपियों एवं जुए फड से पुलिस ने कुल १०५०० रूपए नगदी तथा ताश के ५२ पत्ते जप्त किए गए है। आरोपियों शालिकराम पिता सुदर्शन मिश्रा उम्र ४५ वर्ष, सुरेश साहू पिता जागे साहू उम्र ५० वर्ष, सुमित मिश्रा पिता बाबूलाल मिश्रा उम्र ३० वर्ष, सुंदर प्रजापति पिता लुडकिया प्रजापति उम्र ५० वर्ष निवासी रामपुर थाना धरमपुर, रामबहादुर पाल पिता भगवत पाल उम्र ३२ वर्ष, बाबू उर्फ कमलेश पिता द्वारिका पाल उम्र २७ वर्ष निवासी बजरंगपुर थाना धरमपुर, आकाश पिता मनोहर विश्वास उम्र ४० वर्ष निवासी माखनपुर थाना धरमपुर, मुन्ना लोध उर्फ हरिशरण लोध पिता रामलखन उम्र ४५ वर्ष निवासी चतुरेपुरवा थाना धरमपुर शामिल है।
आरोपीगणों के विरूद्ध दिनांक ०२ फरवरी को पुलिस द्वारा कार्यवाही कर जुआ एक्ट की धारा १३ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी धरमपुर उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, प्रधान आरक्षक शिवचरण, अशोक कुमार, अशोक कुमार प्रजापति,इन्द्रपाल, आरक्षक वरूण, निश्चल, अमित, अमित यादव, विनोद सिंह, बृजेश, प्रभु दयाल, महिला आरक्षक आकांक्षा, चालक आरक्षक अखिल शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।
Created On :   4 Feb 2025 4:54 PM IST