- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के...
Panna News: ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर पवई विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

By - Bhaskar Hindi |26 March 2025 12:49 PM IST
- ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर
- पवई विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Panna News: पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से कई क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसे देखते हुए पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने पवई विधानसभा के रैपुरा, शाहनगर एवं पवई इलाकों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करा मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में विधायक पवई प्रहलाद लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार 21 मार्च को विधायक ने अपने क्षेत्र में नुकसान का सर्वे कराने तथा इसी आधार पर मुआवजे की मांग का पत्र के माध्यम से की है।
Created On :   26 March 2025 12:49 PM IST
Next Story