- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- देवगुरू वृहस्पति आश्रम में संगीतमयी...
Panna News: देवगुरू वृहस्पति आश्रम में संगीतमयी ५४ अखण्ड रामधुन जारी
![देवगुरू वृहस्पति आश्रम में संगीतमयी ५४ अखण्ड रामधुन जारी देवगुरू वृहस्पति आश्रम में संगीतमयी ५४ अखण्ड रामधुन जारी](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2024/12/25/1388940-whatsapp-image-2024-12-24-at-203224.webp)
- पन्ना के पहाडीखेरा बृजपुर के समीपस्थ प्रसिद्ध वृहस्पति कुण्ड में
- देवगुरू वृहस्पति आश्रम में संगीतमयी ५४ अखण्ड रामधुन जारी
Panna News: पन्ना के पहाडीखेरा बृजपुर के समीपस्थ प्रसिद्ध वृहस्पति कुण्ड में स्थित देवगुरू बृहस्पति आश्रम में विगत दिनांक १५ दिसम्बर से आरंभ हुई अखण्ड रामधुन संंकीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ जारी है। आयोजन ०७ फरवरी २०२५ तक चलेगा। अखण्ड रामधुन के आयोजन में प्रतिदिन क्षेत्रांचल के साथ मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के जिलों से श्रद्धालु पहुंचकर आयोजन में सम्मलित होकर धर्मालाभ अर्जित कर रहे है। क्षेत्रांचल से बडी संख्या में महिलायें आयोजन में शामिल होकर सहयोग प्रदान कर रही है।
यह भी पढ़े -सतना से लापता हुए लोको पायलट का पवई के चांदा घाटी में मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
आज फतेहपुर जिले से १२० यात्रियों का जत्था बृहस्पति कुण्ड आया और आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित कर आश्रम के महंत चिरैया दास जी महाराज का आर्शीर्वाद प्राप्त किया। महंत चिरैया दास जी महाराज ने बताया कि अखण्ड रामधुन के आयोजन में ०६ फरवरी २०२५ को हवन पूर्ण आहूति कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि आयोजित रामधुन संकीर्तन में जो भी पार्टियां भाग लेना चाहती है वह आमत्रित है। संगीतमय अखण्ड रामधुन के आयोजन में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भोजन व्यवस्था में भण्डार प्रसाद के रूप में खिचडी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
Created On :   25 Dec 2024 3:40 PM IST