- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नगर पालिका कर्मचारी रमेश कुमार गौतम...
Panna News: नगर पालिका कर्मचारी रमेश कुमार गौतम हुए सेवानिवृत्त

- नगर पालिका कर्मचारी रमेश कुमार गौतम हुए सेवानिवृत्त
- अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
Panna News: नगर पालिका परिषद से सेवानिवृत्त हुये रमेश कुमार गौतम उर्फ़ गुल्ली महाराज के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन नगर पालिका कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि कपूर गढ़पाले सहित नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में गुल्ली महाराज को उनकी निष्ठावान सेवा के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्री जुगल किशोर जी का छायाचित्र भेंट किया गया। साथ ही शॉल और श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उनके सहकर्मियों और अधिकारियों ने गुल्ली महाराज के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस विदाई के भावुक क्षणों में उनके परिजन और इष्ट मित्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर गुल्ली महाराज को सम्मानपूर्वक घर तक पहुंचाया गया। यह विदाई समारोह नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच आपसी सम्मान और स्नेह का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।
Created On :   3 Jan 2025 3:07 PM IST