- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त...
Panna News: म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
![म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/08/1401479-whatsapp-image-2025-02-07-at-191847.webp)
- म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
- आगामी चरणों में आंदोलन को तेज किया जायेगा
Panna News: मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के प्रांतीय आव्हान पर निर्धारित चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रम के तृतीय चरण में ७ फरवरी को अपनी लंबित ५१ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के नाम सौंपा गया। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि इन 51 सूत्रीय माँगों में मुख्य रुप से सेवा शर्तों में सुधार, पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, अंनुकम्पा नियुक्ति के नियमों में शिथिलता, समय पर वेतन वृद्धि, सेवानिवृत्ति लाभ, पेंशनरो के महगाँई राहत एरियर का भुगतान, कर्मचारियों को 35 वर्ष की सेवा उपरांत चर्तुथ समयमान वेतनमान, नवनियुक्त कर्मचारियों के स्टायपेंड में 70, 80 एवं 90 के स्थान पर 100 प्रतिशत नियुक्ति दिनांक से देय करना। पेंशन की पात्रता 33 वर्ष के स्थान पर केन्द्र के समान 25 वर्ष करना, नायब तहसीलदारों को विभागीय परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति एवं ग्रेड-पे में वृद्धि करना, तृतीय एवं चर्तुथ श्रेणी के रिक्त पदों पर आउटसोर्स के स्थान पर नियमित कर्मचारी के रुप में नियुक्त करना। कोषालय के लेखा संवर्ग के सदस्यों को राजपत्रित त्रिस्तरीय वेतनमान सहित विभिन्न मांगे शामिल हैं। ज्ञापन में यह भी कहा कि गया कि यदि मांगे पूरी नहीं होती तो आगामी चरणों में आंदोलन को तेज किया जायेगा।
संयुक्त मोर्चा ने सरकार से अपील की है कि कर्मचारियों के हित में जल्द से जल्द इन माँगों का समाधान किया जाए ताकि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी सुचारू रूप से अपनी सेवाएँ प्रदान कर सकें एवं आंदोलन के आगामी चरणों के क्रियान्वयन की आवश्यकता ना पडे।
यह अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से आर.डी. चौरसिया जिलाध्यक्ष लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, पुष्पराज सिंह परमार जिलाध्यक्ष म.प्र. राजपत्रित अधिकारी संघ, रामप्रताप प्रजापति जिलाध्यक्ष अजाक्स संघ, विनोद अवस्थी सचिव मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ, कमलेश त्रिपाठी म.प्र. शिक्षक कांग्रेस संघ, राजकिशोर शर्मा जिलाध्यक्ष म.प्र. समग्र शिक्षक संघ, डॉ. दिनेश पटेल सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ, हरीराम माली जिलाध्यक्ष म.प्र. राज्य शिक्षक कांग्रेस संघ, सत्येंद्र सिंह परिहार ब्लॉक अध्यक्ष पन्ना म.प्र. राजपत्रित अधिकारी संघ, रामलखन अग्रवाल अधीक्षक, आशीष रैकवार, महेंद्र सिंह परमार, बसंत राय, श्यामू सिंह, अशोक पाण्डेय जिलाध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ, मनोरंजन वर्मन, अभी श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, अभिषेक जैन, जय सिंह, श्रीमती वंदना प्रजापति, श्रीमती जलसा, श्रीमती सरोज, श्रीमती शकुंतला, हिसाबी लाल सिंगरौल वरिष्ठ उपाध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ सहित सैकड़ों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
Created On :   8 Feb 2025 10:57 AM IST