- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त...
Panna News: म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

- म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Panna News: मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के प्रांतीय आव्हान पर निर्धारित चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रम के द्वितीय चरण में दिनांक २४ जनवरी को अपनी लंबित ५१ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह को सौंपा गया। जिस पर विधायक श्री सिंह के द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर अनुशंसा सहित पत्र प्रेषित किया गया। 51 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारियों में मुख्य रूप से आर.डी. चौरसिया जिलाअध्यक्ष लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, पुष्पराज सिंह परमार जिलाध्यक्ष म.प्र. राजपत्रित अधिकारी संघ, महीप रावत म.प्र. वन कर्मचारी संघ, विनोद अवस्थी सचिव मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ, कमलेश त्रिपाठी म.प्र. शिक्षक कांग्रेस संघ, राजकिशोर शर्मा जिलाध्यक्ष म.प्र. समग्र शिक्षक संघ, बी.पी. परौंहा जिलाध्यक्ष म.प्र. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, मुकेश सिंह प्रदेश संयोजक अ.का. संघ, अशोक पाण्डेय जिलाअध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ, रवींद्र खरे जिला अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ वन विभाग, देवी सिंह ठाकुर विकासखंड अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ, राम कुमार चौबे सचिव लघु वेतन कर्मचारी संघ, राम कृपाल रजक सहित सैकड़ों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
Created On :   25 Jan 2025 10:30 AM IST