Panna News: जेके सीमेण्ट द्वारा सीएसआर से किसानों को कराया कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर का विजिट

जेके सीमेण्ट द्वारा सीएसआर से किसानों को कराया कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर का विजिट
  • किसानों की उन्नति और समृद्धि के लिए
  • जेके सीमेण्ट द्वारा सीएसआर से किसानों को कराया कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर का विजिट

Panna News: किसानों की उन्नति और समृद्धि के लिए जेके सीमेण्ट पन्ना द्वारा सीएसआर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कडी में जेके ट्रस्ट के तत्वाधान में एक दो दिवसीय किसानों की विजिट जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में कराई गई। इस विजिट का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत पशुपालन और जैविक खेती के बारे में जागरूक करना था।

किसानों को मिली नवीनतम तकनीकों की जानकारी

यह दौरा यूनिट हेड कपिल अग्रवाल, एचआर हेड अवनीश कुमार गौतम और सीएसआर हेड मनीष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को खेती और पशुपालन से जुड़े नवीनतम शोध, तकनीकी नवाचार और वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई। विजिट के दौरान किसानों ने विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केंद्रों, उन्नत बीज उत्पादन इकाइयों, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं और आधुनिक सिंचाई प्रणाली को करीब से देखा और समझा। विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि कैसे वह स्मार्ट फार्मिंग, ड्रिप इरिगेशन, जैविक खाद और मिश्रित खेती अपनाकर अपनी उपज को बढ़ा सकते हैं।

पशुपालन से किसानों की आय में वृद्धि

कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस विजिट में पशुपालन से जुड़े आधुनिक तरीकों की जानकारी भी दी गई। किसानों को बताया गया कि कैसे वह गोजातीय नस्ल सुधार, संतुलित पशु आहार, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तकनीक और पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन पर ध्यान देकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि हाइब्रिड नस्ल की गायों और भैंसों का पालन, डेयरी फार्मिंग, पोल्ट्री फार्मिंग और बकरी पालन जैसे क्षेत्रों में निवेश करके किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। किसानों को गौ-पालन में कृत्रिम गर्भाधान, चारों उत्पादन और हरा चारा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इस दौरे में शामिल किसानों ने इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण अनुभव बताया। एक किसान ने कहा पहली बार हमें खेती और पशुपालन की इतनी विस्तृत जानकारी मिली है। अब हम अपनी खेती में नए प्रयोग करेंगे और उन्नत तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाएंगे। दूसरे किसान ने कहा कि हमें पता चला कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद और वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कितना जरूरी है। यह दौरा हमारी सोच बदलने में मदद करेगा। इस सफल आयोजन में जेके ट्रस्ट के प्रदीप कुमार शर्मा, ब्रजेश चतुर्वेदी और बृजभान कारपेंटर का विशेष योगदान रहा। उनकी मेहनत और समर्पण से यह दौरा सफल हुआ जिससे किसानों को नई तकनीकों और कृषि नवाचारों की जानकारी मिल सकी।

Created On :   29 March 2025 12:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story