Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व में आज होगे झलरिया महादेव के दर्शन, चार पहिया वाहनोड्ड से ही जा सकेगें श्रद्धालु

पन्ना टाइगर रिजर्व में आज होगे झलरिया महादेव के दर्शन, चार पहिया वाहनोड्ड से ही जा सकेगें श्रद्धालु
  • पन्ना टाइगर रिजर्व में आज होगे झलरिया महादेव के दर्शन
  • चार पहिया वाहनोड्ड से ही जा सकेगें श्रद्धालु

Panna News: पन्ना टाईगर रिजर्व के हिनौता गेट से 20 किमी दूर स्थित कोर जोन एरिया में स्थित झलरिया महोदव आज भक्तों को दर्शन देंगे। झलरिया महादेव में पारंपरिक रूप से हर वर्ष बसंत पंचमी से समिति द्वारा श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जाता है और श्रीमद भागवत कथा के समापन उपरांत आयोजित भंडारे के अवसर पर पन्ना टाइगर रिजव द्वारा नि:शुल्क रूप से शर्ताे के साथ चार पहिया वाहनों से हिनौता गेट से निर्धारित रूट से झलरिया महादेव स्थान पर पहुंचने कर दर्शन करने की अनुमति दी जाती है। पारंपरिक रूप से श्रीमद भागवत कथा के समापन पर झलरिया महादेव में मंगलवार दिनांक ११ फरवरी को भंडारे का आयोजन होगा और श्रद्धालुगण चार पहिया वाहनो से कोर क्षेत्र स्थित झलरिया महादेव के दर्शन करने के लिए पहुंच सकेगें। पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा वाहनो के प्रवेश करने के लिए सुबह ०८ बजे से लेकर दोपहर ०२ बजे तक समय निर्धारित किया गया है तथा श्रद्धालुओं को शाम ०५ बजे पूर्व वापिस लौटना पडेगा।

वर्ष में एक बार ही झलरिया महादेव के मिलते है दर्शन

वर्ष में केवल एक बार ही झलारिया महादेव के दर्शन लोगों के लिए सामूहिक रूप से खोले जाते हैं। झलरिया जहां पर प्राकृतिक विशाल गुफा के अंदर अद्वितीय पिंडी के रूप में भगवान भोलेनाथ विराजमान है और भगवान भोलेनाथ की पिंडी के ठीक ऊपर प्राकृतिक रूप से गुफा की चट्टानों से निकलने वाली गंगा मैया की बूंदे भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हुये नजर आती है। झलरिया महादेव के नाम से पन्ना टाईगर रिजर्व में स्थित इस प्रसिद्ध एवं आध्यात्मिक देव स्थान के दर्शन करने का सौभाग्य श्रृद्धालुओं को वर्ष में एक बार ही प्राप्त होता है। इस प्रसिद्ध स्थान की महिमा के चलते भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिये टाईगर रिर्जव से सटे गांव के ग्रामीण पैदल चलकर भी काफी संख्या में पहुुंचते हैं।

इनका कहना है

झलरिया महादेव तक पहुंचने के लिए लोगों को हिनौता गेट से परमिट दिया जायेगा। प्रवेश के लिए सुबह ०८ बजे से लेकर ०२ बजे की अनुमति दी गई है। १७० सेमी से अधिक ऊंचाई के चार पहिया वाहन जो रूट की सडक़ में सुरक्षित तरीके से जा सकते है ऐसे वाहनों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग के कर्मचारी पूरे रूट तथा आयोजन स्थल में तैनात रहेगें। हिनौता गेट से झलरिया तक कहीं भी बीच में वाहन को रोकने की अनुमति नही है।

अंजना सुचिता तिर्की, क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व

Created On :   11 Feb 2025 1:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story