Panna News: जल संरचनाओं एवं अमृत सरोवर कार्यों को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के निर्देश

जल संरचनाओं एवं अमृत सरोवर कार्यों को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के निर्देश
  • जल संरचनाओं एवं अमृत सरोवर कार्यों को
  • राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के निर्देश

Panna News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार तीन माह तक संचालित होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान में मनरेगा योजना अंतर्गत जिले में पूर्व में निर्मित किए गए सभी अमृत सरोवर कार्यों तथा जल संरचनाओं को राजस्व अभिलेख में दर्ज किया जाएगा। साथ ही जल संरचनाओं के अतिक्रमण को चिन्हित करने एवं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की जाएगी। इस संबंध में उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग सहित समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को संबंधित जल संरचनाओं की सूची अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

Created On :   30 March 2025 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story