- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- हिन्दू सनातन एकता यात्रा ने किया...
Panna News: हिन्दू सनातन एकता यात्रा ने किया नगरवासियों में धार्मिक भावना का संचार, पन्ना से बागेश्वर धाम तक यात्रा का हुआ शुभारंभ

- हिन्दू सनातन एकता यात्रा ने किया नगरवासियों में धार्मिक भावना का संचार
- पन्ना से बागेश्वर धाम तक यात्रा का हुआ शुभारंभ
Panna News: बागेश्वर धाम शिष्य मण्ड द्वारा हिन्दू सनातन धर्म की एकता और जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित पदयात्रा का शुभारंभ आज १७ जनवरी को श्री जुगल किशोर मंदिर से हुआ। ५५ किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह यात्रा बागेश्वर धाम तक पहुंचेगी। इस आयोजन ने नगरवासियों के दिलों में धार्मिक भावना का संचार कर दिया।
नगरवासियों ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत
पदयात्रा की शुरुआत के समय नगर में भक्तिमय माहौल देखा गया। जैसे ही शिष्य मंडल के सदस्य संकीर्तन और डीजे की धुनों पर कदम बढ़ाते हुए निकले नगरवासियों ने सडक़ के दोनों ओर खड़े होकर उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई और लोग जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारों के साथ इस यात्रा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे थे। पदयात्रा में भक्तों की भक्ति भावना देखते ही बन रही थी। डीजे की भक्तिमय धुनों पर भजन गूंज रहे थे जिससे यात्रा का माहौल आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बन गया। शिष्य मंडल के सदस्य हाथों में भगवा झंडे लेकर और भजन गाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
महिला और पुरुषों की बराबर भागीदारी
पदयात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल थे जिनकी श्रद्धा और उमंग देखते ही बन रही थी। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर यात्रा का हिस्सा बनीं। वहीं पुरुष भगवा वस्त्र धारण कर एकजुटता का संदेश दे रहे थे। हर कोई एक समान उत्साह के साथ सनातन धर्म की महानता का प्रचार-प्रसार कर रहा था।
Created On :   18 Jan 2025 12:09 PM IST