Panna News: चंद्रा प्रभु जिनालय में भव्य गोद भराई व बिनौली कार्यक्रम सम्पन्न

चंद्रा प्रभु जिनालय में भव्य गोद भराई व बिनौली कार्यक्रम सम्पन्न
  • देवेंद्रनगर में आज चंदा प्रभु जिनालय में गोद भराई बिनौली यात्रा का कार्यक्रम
  • चंद्रा प्रभु जिनालय में भव्य गोद भराई व बिनौली कार्यक्रम सम्पन्न

Panna News: देवेंद्रनगर में आज चंदा प्रभु जिनालय में गोद भराई बिनौली यात्रा का कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ। जहां पर सकल दिगंबर जैन समाज व ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के कर कमलों से भव्य जैनेश्वरी दीक्षा लेने वाले पांच भैया जी है। बाल ब्रह्मचारी मयंक भैया गोंदिया महाराष्ट्रद्ध, बाल ब्रह्मचारी अंकुर भैया नागौर राजस्थान, ब्रह्मचारी गणेशी लाल गुनौर पन्ना, ब्रह्मचारी यशवंत भैया रामगढ़ राजस्थानद्ध, ब्रह्मचारी अनिल भैया गुवाहाटी असम द्वारा विगत चार माह से भारत देश में जगह-जगह बिनौली गोद भराई के अद्भुत आयोजन हो रहे है।

इसी श्रृंखला में आज देवेंद्रनगर में दोपहर ०2:30 बजे से बिनौली का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें सभी जैन समाज के लोगों ने क्रमबद्ध होकर बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ महिला वर्ग व पुरुष वर्ग ने गोद भराई की। उपस्थित जन समूह ने ब्रह्मचारी भैया लोगों की पुण्य की अनुमोदना की और जयकारे लगाये। बाल ब्रह्मचारी अक्षय भैया के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। ब्रह्मचारी भैया लोगों की जैनेश्वरी दीक्षा ०2 मार्च सिरसाड महाराष्ट्र मुंबई में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के द्वारा कराई जायेगी।

Created On :   15 Feb 2025 10:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story