- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कृषक दिवस का किया गया आयोजन
Panna News: कृषक दिवस का किया गया आयोजन

- लोककल्याण भूमिका समिति द्वारा
- कृषक दिवस का किया गया आयोजन
Panna News: लोककल्याण भूमिका समिति द्वारा रिलाइन्स फांउडेशन के वित्तीय सहयोग से ग्राम रंजोरपुरा में किसान दिवस का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में 12 ग्रामों के किसान उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के वैज्ञानिक डॉ. पी.एन. त्रिपाठी, डॉ. जायसवाल, डॉ. बगोरा ने अपना अमूल्य समय दिया साथ ही रिलाइन्स फांउडेशन के जिला परियोजना अधिकारी नीरज कुशवाहा, प्रदीप तिवारी, संस्था के इंजीनियर संतोष जगवानी एवं डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ग्राम सरपंच और किसान उपस्थित रहे। संस्था लोककल्याण भूमिका समिति की अध्यक्षा सुश्री रेखा कुशवाहा और सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जो आज इस किसान सम्मेलन के हिस्सा बने। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही जो किसान उन्नति तकनीकी से कृषि की ओर अग्रसर हो रहे रहे है उनका भी सम्मान किया गया। सभी वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने बदलते मौसम और हो रही जलवायु परिवर्तन पर किसानों को अवगत कराया।
आज कृषि के क्षेत्र में अत्यधिक रासायनिक का उपयोग किया जाता है उसको कैसे कम किया जाए। साथ ही नुक्कड नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। आज इस कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं के क्षमता विकास के लिए तरह तरह के खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी रेस, खो-खो जैसे सभी गेम करवाए गए साथ ही बच्चों के सभी मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरूस्कार भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में संस्था लोककल्याण भूमिका समिति के सभी सदस्यों कुलदीप पचौरी, निवास शर्मा, आशीष वर्मा, कीर्ति भान गौतम, जय कुमार, अजय बर्मन, सुधीर, पुष्पेंद्र, भागीरथ, अर्जुन उमाकांत और अशोक का महत्व पूर्ण सहयोग रहा।
Created On :   29 Dec 2024 4:32 PM IST