Panna News: जिला महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च 07 अक्टूबर को

जिला महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च 07 अक्टूबर को
  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा
  • जिला महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च 07 अक्टूबर को

Panna News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश स्तरीय बेटी बआओ अभियान की शुरूआत की जा रही है। जिसमें महिला कांग्रेस के द्वारा प्रदेश भर में ०7 अक्टूबर को कैण्डल मार्च निकाला जायेगा। जिस पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने समस्त जिले के महिला पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया है। इसी तारतम्य में पन्ना जिला महिला कांग्रेस द्वारा 07 अक्टूबर को कैण्डल मार्च निकाला जायेगा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस जीरा बाई पटेल ने बताया कि महिलाओं पर हो रहे अन्याय व अत्याचार के विरोध में कांग्रेस पार्टी बेटी बचाओं अभियान चला रही है।

यह भी पढ़े -जुए के फड़ एवं जुआडिय़ों के पास से मिले ८१ हजार रूपए, तीन के विरूद्ध मामला दर्ज, आरोपियों की तीन मोटर साइकिलें भी पुलिस ने की जप्त

जिसके तहत 07 अक्टूबर को पन्ना में जिले भर की कांग्रेस महिला पदाधिकारियो द्वारा कैण्डल मार्च निकाला जायेगा। सर्वप्रथम पार्टी की पदाधिकारी व कार्यकर्ता अम्बेडकर चौक पर एकत्रित होकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को माल्यार्पण कर कुमकुम टॉकीज होते हुए स्थानीय गॉधी चौक पर कैण्डल जुलूस का समापन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा सहित सैकडों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़े -शहर के एफ-१ फीडर की विद्युत सप्लाई आज रहेगी बाधित, किया जायेगा मेटीनेंस कार्य

Created On :   6 Oct 2024 6:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story