राजेन्द्र कुमारी सिंह निधन: श्रीमती राजेन्द्र कुमारी सिंह के निधन पर शोक

श्रीमती राजेन्द्र कुमारी सिंह के निधन पर शोक
  • श्रीमती राजेन्द्र कुमारी सिंह के निधन पर शोक
  • काफी समय से बीमार चल रहीं राजेन्द्र कुमारी सिंह

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शहर के गांधी चौक आगरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर राजेन्द्र सिंह की पत्नि श्रीमती राजेन्द्र कुमारी सिंह का उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में निधन हो गया वह ७३ वर्ष की थीं। श्रीमती सिंह काफी समय से बीमार चल रहीं थीं और उनका इलाल झांसी व सतना में चल रहा था। १५ सितम्बर की शाम उनकी हालत बिगडने पर जिला चिकित्सालय मेें भर्ती कराया गया जहां पर ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप द्विवेदी सहित अन्य चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया लेकिन श्रीमती सिंह की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े -पूर्व मंत्री मुकेश नायक का पुलिस पर आरोप, जिस गाडी से दो लोगों की मौत हुई उसका नंबर ही बदल दिया

जैसे ही नगरवासियों को उनके निधन की जानकारी लगी तो पूरे शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। आज १६ सितम्बर की दोपहर स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय श्रीमती सिंह भाजपा नेता अमित सिंह परमार की माताजी व पुष्पेन्द्र सिंह परमार, डॉ. देवेन्द्र सिंंह परमार व सुरेन्द्र सिंह परमार की भाभी जी थीं। उनके निधन हो जाने पर शहर के गणमान्यजनों, राजनेताओं, पत्रकारों, समाजसेवियों ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।

यह भी पढ़े -पूर्व मंत्री मुकेश नायक का पुलिस पर आरोप, जिस गाडी से दो लोगों की मौत हुई उसका नंबर ही बदल दिया

Created On :   17 Sept 2024 9:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story