- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में...
Panna News: शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में नवाचार मेले में बच्चों ने दिखाये अपने हुनर

- पुरा के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय
- शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में नवाचार मेले में बच्चों ने दिखाये अपने हुनर
Panna News: रैपुरा के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में 27 जनवरी को आयोजित हुए मॉडल, घरेलू उत्पाद, कला एवं शिल्प कार्यक्रम में बच्चों ने अपने हुनर दिखाए। इस कार्यक्रम में आठ शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों ने भाग लिया। सनरोज इंग्लिश मीडियम की आठवीं की छात्रा मोनिका सिंह ठाकुर रोजमर्रा के जीवन के लिए उपयोगी पेपर टूथपेस्ट बनाकर लोगों के सामने प्रस्तुति किया। मोनिका बताती हैं कि इसे तैयार करने के कुछ चीजों को ऑनलाइन मंगाया फिर इसे तैयार किया। स्कूल के शिक्षकों ने इसमेंं उनकी मदद की। पेपर टूथ पेस्ट बनाने के लिए उन्होंने बटर पेपर, दाल चीनी तेल, लौंग तेल, आइसिंग शुगर, बेकिंग सोडा, पिपरमिंट ऑयल एवं सोडियम लॉरेन सल्फेट का उपयोग किया।
कार्यक्रम में विभिन्न भागों में बांटा गया था कायम इनोवेशन सेक्शन में गैस सिलेंडर ओपन नॉब, एंटी स्लिप स्पेक्टिकल्स, विमेन सेफ्टी डिवाइस एवं खाद्यान्न गोली को प्रदर्शित किया वहीं घरेलू उत्पाद में नीम साबुनए दर्द नाशक तेल, मेहदी पावडर, तुलसी अर्क, देशी मच्छर मारने के लिए रिफिल, कुपोषण दूर करने के लिए मुंगा पावडर जैसी विभिन्न चीजों को लोगो के सम्मुख रखा। साइंस मॉडल के भाग में चंद्रयान, सोलर पावर, इरिगेशन सिस्टम, निस्तारी पानी का उपयोग कैसे करें जैसी चीजें बताओ गई वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट वाले भाग में बच्चे अपने घरों से खुद से कई कलाकृतियों एवं दैनिक उपयोग की चीजें बनाकर लिए एवं लोगों के सम्मुख प्रदर्शित किया। स्कूल के शिक्षक अनिल खरे ने बताया कि हमारे स्कूल के अलावा अन्य स्कूल के शिक्षकों ने पूर्ण सहयोग दिया जिसमें शालिनी खरे, रेखा रायकवार, सन रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल से मुश्ताक खान, निकिता सोनी, शिवानी लोधी एवं नाजनीन खान एवं कन्या माध्यमिक शाला के पूर्व प्राचार्य विनोद सिंह का विशेष सहयोग रहा। स्कूल की प्राचार्य मामला खरे ने इस कार्यक्रम को लेकर सभी का आभार व्यक्त किया।
Created On :   28 Jan 2025 10:13 AM IST