- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- प्रभावशाली व्यक्तित्व और मधुर...
Panna News: प्रभावशाली व्यक्तित्व और मधुर स्वभाव के धनी थे ब्रह्मा बाबा: ब्रह्माकुमारी

- प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ब्रह्माकुमारी संस्थान के संस्थापक
- प्रभावशाली व्यक्तित्व और मधुर स्वभाव के धनी थे ब्रह्मा बाबा: ब्रह्माकुमारी
Panna News: प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ब्रह्माकुमारी संस्थान के संस्थापक जिन्होंने 1936 में इस दिव्य संगठन की नींव रखी। आज विश्वभर में लाखों आत्माओं के जीवन में प्रकाश का स्त्रोत बन चुके हैं। उनके 56वें स्मृति दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें उनके दिव्य गुणों और शिक्षाओं को स्मरण किया गया। सिंध प्रांत वर्तमान में पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में 1876 में जन्मे दादा लेखराज कृपलानी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि और उच्च संस्कारों से संपन्न थे। एक सफल जवाहरी के रूप में उन्होंने राजा-महाराजाओं के दरबारों में अपनी विशेष पहचान बनाई। दादा लेखराज धार्मिक प्रवृत्ति के थे और नित्य गीता पाठ करते थे। १936 में 60 वर्ष की आयु में दादा लेखराज में गहरा आध्यात्मिक परिवर्तन हुआ।
उन्हें दिव्य साक्षात्कार हुए और परमपिता परमात्मा शिव ने उनके माध्यम से अपने ज्ञान को प्रकट किया। दादा लेखराज ने अपने जीवन में 12 गुरु किए थे। वे नित्य गीतापाठी थे सफर में भी गीता का पाठ अवश्य करते थे। दादा के पास पॉकेट साइज की छोटी गीता भी रहती थी। सन् 1936 में दादा की आयु जब 60 वर्ष की हुई तब उनमें अचानक बदलाव आने लगे। दादा एकांतप्रिय बनने लगे और ईश्वरीय चिंतन में मगन रहने लगे। इसी समय उन्हें अनेक साक्षात्कार हुए। प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की स्मृति में विश्वभर के लाखों ब्रह्मावत्स उन्हें नमन करते हैं। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी आत्मिक उन्नति और विश्व शांति की ओर प्रेरित करती है सभी भाई-बहिनों ने योग साधना करके ब्रह्मा बाबा के बताए हुए मार्ग पर चलने का लिया दृढ़ संकल्प लिया।
Created On :   20 Jan 2025 11:21 AM IST