- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जनपद शिक्षा केन्द्र गुनौर में...
Panna news: जनपद शिक्षा केन्द्र गुनौर में आयोजित हुआ विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता

- जनपद शिक्षा केन्द्र गुनौर में आयोजित हुआ
- विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता
Panna news: जनपद शिक्षा केंद्र गुनौर में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता एवं निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक ०६ दिसम्बर २०२४ को विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूंद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम एवंं विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 6वीं के बच्चों के लिए निशुल्क साइकिल वितरण सत्र 2024-25 का आयोजन कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र गुनौर में किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह एवं बीआरसी गणेश शंकर शर्मा द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती का पूजन एवं माल्यार्पण कर की गई। आयोजन मेंं विकासखंड के विद्यालयों से उपस्थित दिव्यांग बच्चों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ एवं जलेबी दौड़ सांस्कृतिक कार्यक्रम में कविता गीत नृत्य एवं चित्रकला प्रतियोगिता मैं उत्साह पूर्वक भाग लिया गया।
यह भी पढ़े -शासकीय हाईस्कूल भितरी मुटमुरू में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत त्रिपाठी पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र अवधिया, मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौबे, विजेंद्र खम्परिया आईटी सेल प्रभारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा नि:शुल्क साइकिल एवं पुरस्कार बच्चों को वितरित किया गया एवं प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी, मैडल, पुरस्कार वितरण एवं स्वेटर तथा समस्त उपस्थित दिव्यांग बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं स्वेटर एवं टिफिन वितरित किए गए। जनपद शिक्षा केंद्र में पदस्थ दिव्यांग बीएससी मनोज कुमार गुप्ता का भी मुख्य अतिथि एवं बीआरसीसी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े -सड़क निर्माण के लिए वन भूमि पर अवैध खनन, वृहस्पति कुण्ड से पनारी सडक निर्माण के लिए मनमानी की हदें पार
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा द्वारा अपने संबोधन में शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधार करने एवं विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया एवं शिक्षा के क्षेत्र मेंं सभी प्रकार से सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वासन दिया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग बच्चों का उत्साहवद्र्धन किया गया एवं कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह एवं बीआरसीसी गुनौर गणेश शंकर शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन लाल बहादुर शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र से बीएसी दिनेश द्विवेदी, उमेश कुमार रैकवार, मनोज कुमार गुप्ता, राजू कुमार मिश्रा, रूपलाल अहिरवार, एमआरसी विनोद पटेल लेखापाल श्रीमती रीना गुप्ता, ऑपरेटर सौरभ खरे, जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत समस्त जन शिक्षा केन्द्रों से उपस्थित जन शिक्षक रावेन्द्र सिंह बुंदेला, धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, विद्याचरण शर्मा, नेता राम दुबे, परमानंद चौरसिया, जितेन्द्र शर्मा, राजकुमार पाण्डेय, हेमंत पाण्डेय, ईतेश सोनी, संजय भारती, शिवनारायण शर्मा, शिवाकांत पाण्डेय, संजीव पाठक, सरमन लाल, जगदीश अहिरवार, मूलचंद विश्वकर्मा, श्रीमती करुणा गर्ग, अरविंद त्रिपाठी, प्रसन्न पटेल एवं कांति पटेल सभी कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान संबंधित शालाओंं के प्रधानाध्यापक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -टाइगर रिजर्व के मडला गेट पर एड्स जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Created On :   7 Dec 2024 5:46 PM IST