Panna News: भाजयुमो ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया पुतला दहन

भाजयुमो ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया पुतला दहन
  • अर्जुन खड़ग़े की अनर्गल टिप्पणी पर
  • भाजयुमो ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया पुतला दहन

Panna News: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडग़े द्वारा महू की एक सभा में महाकुंभ आयोजन में गंगा स्नान और सनातन धर्म को लेकर अनर्गल टिप्पणी की गई। इसी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा पन्ना के द्वारा गांधी चौक में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सनातन धर्म का अपमान करती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस प्रकार बयान निंदनीय है। इस दौरान युवा मोर्चा महामंत्री शशांक वर्मा, नरेंद्र यादव, भास्कर द्विवेदी, अंकित शर्मा, विनोद तिवारी, राजकुमार वर्मा, दीपेश व्यास, रिक्की सारवान, रामकरण द्विवेदी, ऋषभ साहू, सतीश वर्मन, गणेश जाटव सहित कई युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Created On :   30 Jan 2025 10:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story