Panna News: नशामुक्त पन्ना बनाने भगवती मानव कल्याण संगठन ने किया दुर्गा चालीसा का पाठ

नशामुक्त पन्ना बनाने भगवती मानव कल्याण संगठन ने किया दुर्गा चालीसा का पाठ
  • नशामुक्ति अभियान चलाने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन
  • नशामुक्त पन्ना बनाने भगवती मानव कल्याण संगठन ने किया दुर्गा चालीसा का पाठ

Panna News: नशामुक्ति अभियान चलाने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन ने मोहन्द्रा में तहसील स्तरीय 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ किया। इसके पूर्व नशामुक्ति रैली निकाली व समापन में दिव्य आरती की जिसमें काफी संख्या में श्रृद्धालु शामिल हुए। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा ने नशामुक्ति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के आयोजक मुन्नुलाल चौरसिया थे। भगवती मानव कल्याण संगठन जो नशामुक्ति अभियान के माध्यम से हजारों स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री को पकडवा चुका है। परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन के माध्यम अब तक काफी लोग नशें, मांस भय, भूख, भ्रष्टाचार जातिवाद छुआछूत से मुक्त कराया है। कार्यक्र्रम में मुख्य रूप से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष बबलू यादव, युवा मोर्चा प्रवक्ता रामेश्वर धुर्वे, जिला अध्यक्ष संजय पटेल, पप्पू राजा राहुल यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Created On :   21 Jan 2025 10:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story