- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कृषि महाविद्यालय में फाईलेरिया...
Panna News: कृषि महाविद्यालय में फाईलेरिया उन्मूलन हेतु आयोजित हुआ जागरूकता अभियान

- कृषि महाविद्यालय में फाईलेरिया उन्मूलन हेतु
- आयोजित हुआ जागरूकता अभियान
Panna News: कृषि महाविद्यालय पन्ना में जिला अस्पताल के सहयोग से राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. विजय कुमार यादव एवं डॉ. राहुल जडिय़ा द्वारा समस्त विद्यार्थियों को फाइलेरिया उन्मूलन हेतु वाहक मच्छरों की रोकथाम के तरीके एवं निवारक उपायों की जानकारी प्रदान की गयी। विद्यार्थियों को बताया कि फाइलेरिया को हांथी पांव भी कहते है। यह एक वाहक जनित रोग है जो संक्रमित मादा क्यूलेकस मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है। संक्रमित मादा मच्छर के द्वारा वुचेरिया वनेफ्टी नामक परजीवी मानव शरीर में प्रवेश कर जाता है और यह परजीवी 6 से 8 साल में हमारे शरीर की लसिका ग्रन्थि को प्रभावित कर देता है जिससे अंगों में सूजन होना शुरू हो जाता है।
विद्यार्थियों को फाइलेरिया से बचाव हेतु श्रीमति शदब खान जिला मलेरिया सलाहकार एवं उनके साथ उर्मिला बाजपेई आंगनवाडी कार्यकर्ता, माया यादव आशा कार्यकर्ता, वैशाली बाजपेयी, तृषा यादव कार्यकर्ताओं के द्वारा दवा सेवन कराया गया। डॉ. विजय यादव अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय पन्ना द्वारा उदाहरण स्थापित करते हुए दवा का सेवन किया। तत्पश्चात समस्त अतिथि शिक्षकों, कर्मचारियों एवं समस्त विद्यार्थियों ने भी दवा का सेवन किया। इस अभियान के परिणामस्वरूप महाविद्यालय में शत् प्रतिशत कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा फाइलेरिया के निवारण में सक्रिय भाग लिया और सामाजिक जागरूकता को बढावा दिया।
Created On :   19 Feb 2025 1:04 PM IST