- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- प्रेम विवाह से नाराज लडकी के पिता...
Panna News: प्रेम विवाह से नाराज लडकी के पिता ने लड़के के ऊपर किया प्राणघातक हमला

- जिले के अजयगढ थाना अन्तर्गत ग्राम विश्रामगंज में
- प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता ने लड़के के ऊपर किया प्राणघातक हमला
Panna News: जिले के अजयगढ थाना अन्तर्गत ग्राम विश्रामगंज में एक लडके द्वारा गांव के ही स्वजातीय लडकी से प्रेम विवाह कर लिया तथा प्रेम विवाह के बाद गांव में ही बधाई कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान नाराज लडकी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम विश्रामगंज निवासी एक लडके द्वारा गांव की ही लडकी के साथ विवाह कर लिया जिससे लडकी के परिजन नारज थेे इसी बात को लेकर लडकी के पिता, चाचा एवं अन्य परिजनों द्वारा लाठी डंडों से लडके पक्ष के लोगों पर प्राण घातक हमला किया तथा मारपीट की है। जिसमें लडके के पिता, चाचा, मॉ एवं अन्य लोगों को चोटे आई हैं जिनका ईलाज स्वास्थ केन्द्र अजयगढ मेंं चल रहा है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामला कायम कर विवेचना की जा रहीं है।
Created On : 24 Feb 2025 11:57 AM