Panna News: जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी संबंधित विभाग अभियान को सफल बनाएं: कलेक्टर

जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी संबंधित विभाग अभियान को सफल बनाएं: कलेक्टर
  • जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी संबंधित विभाग अभियान को सफल बनाएं: कलेक्टर
  • अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों की सहभागिता भी सुनिश्चित कराएं

Panna News: कलेक्टर सुरेश कुमार ने जल गंगा संवर्धन अभियान के आयोजन में सभी संबंधित विभाग को निर्देशों का अक्षरश: पालन कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के अवसर पर अभियान में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता भी सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजन की जिले में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए संबंधित विभागों के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारियों को सौंपी गई जवाबदेही का क्रियान्वयन समय सीमा में कराने के लिए कहा।

संपूर्ण जल गंगा संवर्धन अभियान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन 30 मार्च से 30 जून तक किया जाएगा। अभियान के उद्देश्यों, कार्ययोजना, संस्थागत व्यवस्थाओं के अलावा 15 प्रमुख विभागों को सौपे गए दायित्वों की पृथक-पृथक समीक्षा कर क्रियान्वयन के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को जो विभागीय दायित्व सौंपे गए हैं। उन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए स्थानीय स्तर की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत कार्ययोजना बनाएं और उनके क्रियान्वयन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यों की मॉनीटरिंग के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

समाज का अधिक से अधिक जुडाव और जनभागीदारी हो

कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में अधिक से अधिक समाज का जुडाव और जनभागीदारी हो और जल के उपयोग, संरक्षण की महत्ता संबंधी दायित्वों का स्वंय पालन करें और अन्य समाजबंधुओं को अभिप्रेरित करें। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान आयोजन और क्रियान्वयन के संबंध में जो दिशा निर्देश जारी किए गए हैं उसका जिले में अक्षरश: क्रियान्वयन हो और उपलब्धियां स्पष्ट रूप से परलक्षित हों। कलेक्टर ने कहा कि अभियान से संबंधित तमाम जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और अभियान की मंशा से जिले का हर नागरिक परिचित हो। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर आयोजनो का ब्यौरा आमजनों तक पहुंचाने के सफल प्रयास करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व वर्षो में निर्मित कराए गए सभी जल स्त्रोतों का संवर्धन हो इसके लिए साफ -सफाई, जीर्णोद्धार, मरम्मत, जल स्त्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करने, मानसून में पौधरोपण अधिक से अधिक हो इसके लिए पूर्व में ही तैयारियां सहुनिश्चित करने के अलावा अभियान का शुभांरभ तथा कार्यवधि के दौरान संपादित होने वाले कार्यों तथा संस्थागत व्यवस्था और सहभागी विभाग पर गहन प्रकाश डाला। बैठक में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सतीष शर्मा, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार सहित जनपद पंचायत सीईओ एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Created On :   30 March 2025 2:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story