- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दस्तक अभियान के तहत हुई गतिविधियां,...
Panna News: दस्तक अभियान के तहत हुई गतिविधियां, आशा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने समुदायों में घर-घर जाकर जांच की

By - Bhaskar Hindi |22 Feb 2025 12:43 PM IST
- दस्तक अभियान के तहत हुई गतिविधियां
- आशा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने समुदायों में घर-घर जाकर जांच की
Panna News: दस्तक अभियान के तहत पांच साल से कम उम्र के सभी बच्चों की सामान्य बीमारियों के लिए सामुदायिक स्तर पर जांच की जा रही है। इस समर्पित अभियान के दौरान ०3 सदस्यों वाली टीम में सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने समुदायों में घर-घर जाकर जांच की। जिसके तहत शाहनगर विकासखन्ङ के बिसानी उपस्वास्थ्य केन्द्र में सीएचओ निशि विश्वकर्मा ने एएनएम श्रीमति देववती सिंह परस्ते एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमति भागवती यादव के साथ 18 फरवरी से 18 मार्च २०२५ तक चलने वाले इस अभियान को सार्थक बनाने हेतु पंचायत बिसानी के वार्डों में गतिविधियां चलाई जा रहीं हैं।
Created On :   22 Feb 2025 12:43 PM IST
Next Story