- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- वृहस्पति कुण्ड स्थित आश्रम में 54...
Panna News: वृहस्पति कुण्ड स्थित आश्रम में 54 दिन की संगीतमय अखण्ड रामधुन का आयोजन

- वृहस्पति कुण्ड स्थित आश्रम में 54 दिन की
- संगीतमय अखण्ड रामधुन का आयोजन
Panna News: बृजपुर जनपद पंचायत पन्ना के अंतर्गत ग्राम पंचायत गहरा के देवगुरु बृहस्पति आश्रम में संगीतमय 54 दिवसीय अखंड श्रीराम धुन व श्रीराम धन संकीर्तन बैठकी दिनांक 15 दिसम्बर रविवार से प्रारंभ हुई जो 7 फरवरी 2025 दिन बुधवार तक अखंड रूप से की जायेगी। वहीं ०6 फरवरी 2025 को हवन की पूर्ण आहुति दी जाएगी। क्षेत्र के लोगों द्वारा अखंड रामधुन मेंं जमकर सहयोग किया जा रहा है वहीं महिलाओं द्वारा बढ़-चढक़र रामधुन में सहयोग किया जा रहा है। वहीं आश्रम के महंत चिरैया बाबा ने लोगों से अपील की है जो श्रृद्धालु इस अखण्ड रामधुन में भाग लेना चाहते हैं वह सादर आमंत्रित हैं। इस आयोजन में प्रतिदिन खिचड़ी का प्रसाद भंडारा वितरण किया जाता है। जिसमें आज फतेहपुर जिला से पहुंचे 120 यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण कर आश्रम में चिरैया बाबा से लिया आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़े -जमीनी विवाद की बुराई पर बेंत तथा लाठी से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Created On :   19 Dec 2024 11:40 AM IST