पन्ना: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस
  • पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस
  • राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अन्तरिक्ष के क्षेत्र मेंं रूचि दिखाते हुए उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विगत वर्ष भारत की चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद 23 अगस्त को अब आधिकारिक रूप से अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया गया है। प्रार्थना सभा में जॉनी अत्री प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि 23 अगस्त 2023 को इसरो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था। इस मिशन के पूरा होते ही भारत चांद पर सफल लैडिंग करने वाला चौथा देश बन गया। इसके साथ ही दक्षिणी धुव्रीय क्षेत्र के पास उतरने वाला पहला देश बन गया।

यह भी पढ़े -मोटरसाइकिल बस से टकराई, यात्री बस भी हुए अनियंत्रित, ४० से अधिक यात्री हुए घायल, बाइक सवार की घटना स्थल पर हुई मौत

इस उपलब्धि को आज पूरे एक साल पूरे हो गए इसी अवसर पर भारत सरकार ने राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस मनाने का निर्णय लिया है। अन्तरिक्ष दिवस के अवसर पर विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों को चंद्रयान के सफल लैंड करने का वीडियो दिखाया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के रंगों का प्रयोग करके अपने विचारों को कैनवास पर उकेरा जो कि उनके कल्पना शक्ति को परिलक्षित करता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पेन्द्र प्रजापति, क्षितिज चौधरी तथा दीपेश चौधरी का योगदान रहा। प्रभारी प्राचार्य विद्याचरण चौरसिया ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए अन्तरिक्ष क्षेत्र विभिन्न संभावनों के बारे में बताया और उन्हें कैरियर के लिए शुभकामनाएँ दी।

यह भी पढ़े -जन्माष्टमी उत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सौंपे दायित्व

Created On :   24 Aug 2024 12:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story