- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता बनीं भाजपा...
भाजपा सदस्यता अभियान: नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता बनीं भाजपा सदस्यता अभियान की सहप्रभारी

By - Bhaskar Hindi |2 Sept 2024 5:21 PM IST
- प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से
- नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता बनीं भाजपा सदस्यता अभियान की सहप्रभारी
डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से प्रदेश मंत्री आशा गुप्ता को भाजपा सदस्यता अभियान २०२४ का सह प्रभारी बनाया है। जिसमें रीवा संभाग और चंबल संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर आशा गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं माया नारोलिया, प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। सदस्यता महाअभियान का प्रभारी नियुक्त होने पर उन्होंने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है।
यह भी पढ़े -पंचायत मित्रों का ग्राम विकास योजना पर प्रशिक्षण आयोजित, पारदर्शी ग्राम पंचायत बने, पंचायत मित्रों को किया प्रशिक्षित
Created On :   2 Sept 2024 5:21 PM IST
Next Story