- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पर्यटक ग्राम मंडला में पत्थर...
पन्ना: पर्यटक ग्राम मंडला में पत्थर बाउण्ड्री के पास मृत मिला तेंदुआ, कारण अज्ञात
By - Bhaskar Hindi |9 July 2024 10:58 AM GMT
- पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र मडला में ८ जुलाई को
- पर्यटक ग्राम मंडला में पत्थर बाउण्ड्री के पास मृत मिला तेंदुआ
डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र मडला में ८ जुलाई को वन अमले को वन गश्त के दौरान परिक्षेत्र मडला के बीट मंडला में कोसम पुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक ३९ के पास एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। मौके पर डॉग स्क्वाड की सहायता से क्षेत्र की छानबींन की गई। प्रकरण में वन अमले के द्वारा जांच जारी है। उक्त तेंदुए का पोस्टमार्टम डॉ. संजीव गुप्ता वन्य प्राणी चिकित्सक द्वारा किया जाकर क्षेत्र संचालक, उपसंचालक, तहसीलदार पन्ना, सहायक संचालक मडला, परिक्षेत्र अधिकारी मडला, वन्यजीव विशेषज्ञ एवं सरपंच मडला व अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में शव विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गई।
यह भी पढ़े -ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही
Created On :   9 July 2024 10:54 AM GMT
Next Story