जन्माष्टमीं पर्व: कन्या हाई स्कूल सिमरिया में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमीं पर्व

कन्या हाई स्कूल सिमरिया में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमीं पर्व
  • जन्माष्टमीं के पर्व पर नगर में वृंदावन जैसा माहौल
  • कन्या हाई स्कूल सिमरिया में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमीं पर्व

डिजिटल डेस्क, सिमरिया नि.प्र.। जन्माष्टमीं के पर्व पर नगर में वृंदावन जैसा माहौल बना रहा। मंदिरों को सजाया गया चारों ओर जय श्री राधे की ध्वनि से पूरा वातावरण श्री कृष्ण राधा में बना रहा। इस अवसर पर बाजारों में भी भारी रौनक देखी गई। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार पहली बार शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। शासकीय कन्या हाई स्कूल सिमरिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को संस्था प्राचार्य श्रीमती अजय सिंह बुंदेला के मार्गदर्शन में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम शिक्षक पंडित भरत शुक्ल द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के द्वारा पूजा अर्चन करवा कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्री कृष्ण एवं बलराम की लीलाओं पर प्रकाश डालते हुए संदीपिनी आश्रम की शिक्षा के बारे में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भजन, नृत्य, नाटक के माध्यम से मनोरम प्रस्तुति दी एवं मटकी तोड़ प्रतियोगिता की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

यह भी पढ़े -मलयालम फिल्मों के मशहूर निर्देशक एम. मोहन का निधन, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

जिसमें छात्राओं की आंख पर पट्टी बांधकर छात्राओं ने मटकी तोड़ी शिक्षक कैलाश कुमार गुप्ता द्वारा श्री कृष्ण एवं बलराम जी के द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, एसएमडीसी के सदस्य और अभिभावक शामिल रहे। मुख्य रूप से कमलेश दीक्षित, फूल सिंह यादव, संतोष खरे उप सरपंच सिमरिया, कुमारी गौरी अरजरिया, श्री बाई पटेल, हेतराम पटेल संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरिया, प्रदीप गुप्ता जन शिक्षक सिमरिया, घनश्याम अग्रवाल साक्षरता सामान्य, महेंद्र सिंह बागरी, राकेश शर्मा, ललित किशोर द्विवेदी, कैलाश कुमार गुप्ता, जितेंद्र राजोरिया, भरत शुक्ल, सुरेंद्र पटेल, प्रेम नारायण पटेल, अंकुल खरे, श्रीमती कल्पना पाठक, श्रीमती पिंकी शिवहरे, दिनेश पटेल, शमशाद अली, कपिल गुप्ता, राम भगत, राहुल कन्या हाई स्कूल सिमरिया का समस्त स्टाफ सहित भारी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरिया में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़े -जिला स्तरीय एनईपी प्रारंभिक परीक्षा हेतु कार्यशाला का आयोजन

Created On :   27 Aug 2024 8:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story