- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सरस्वती विद्यालय में मनाया गया...
सरस्वती विद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

डिजिटल डेस्क, पन्ना। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पन्ना में ७७वां स्वतंत्रता दिवस बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया। संस्था अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद प्रजापति, समाजसेवी व संस्था के पूर्व व्यवस्थापक रामअवतार बब्लू पाठक तथा समिति के सदस्य, संस्था के व्यवस्थापक योगेन्द्र भदौरिया एवं प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्काउट दल के साथ राष्ट्रगान गाया गया। मां सरस्वती के पूजन उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान अतिथियों द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन रहकर पढाई करने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। संस्था प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों व उपस्थित अभिभावगणों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मिथिला विश्वकर्मा एवं नेहा रावत द्वारा किया गया।
Created On :   17 Aug 2023 12:07 PM IST