हिंदी दिवस 2024: महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस, संगोष्ठी का हुआ आयोजन

महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस, संगोष्ठी का हुआ आयोजन
  • महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस
  • संगोष्ठी का हुआ आयोजन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, आवासीय दिव्यांग संस्थान, पैरामेडिकल कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के समेकित तत्वाधान में आज दिनांक 14 सितंबर 2024 को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी संस्थाओं के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ पर छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई। श्रीमती वर्षा शर्मा द्वारा हिंदी दिवस पर विचार व्यक्त करते हुए बताया गया कि वर्ष 1918 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राजभाषा बनाने को कहा था। इसे उन्होंने जनमानस की भाषा भी कहा था। वर्ष 1949 में स्वतंत्र भारत की राजभाषा के प्रश्न पर 14 सितम्बर 1949 को काफी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े -चालीस वर्षीय महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टरों एवं स्टाफ नर्सो पर लापरवाही के लगाए आरोप

भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की अनुच्छेद 343(१) में इस प्रकार वर्णित है संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप अन्तरराष्ट्रीय रूप होगा। इस निर्णय के बाद मूल हिन्दोस्तानी बोली उर्दू के शकल से प्रतिस्थापित हो जाते हैँ। श्रीमती अंजू लता पाण्डेय द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को संबोधित किया। संजय प्रजापति द्वारा हिंदी दिवस के महत्व को बताया गया। धीरज कुमार सेन द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को ही संविधान सभा ने यह निर्णय लिया था कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। कुछ छात्र-छात्राओं द्वारा कविता एवं गीत प्रस्तुत किए गए तथा कार्यक्रम के अंत में कुमारी अनुपम बुंदेला द्वारा हिंदी भाषा को संबोधित करते हुए महत्व को बताया एवं आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़े -जंगली जानवरों से फसल बचाने खेत में बिछाये करण्ट से ४० वर्षीय व्यक्ति की मौत, गायों की देखभाल व रखवाली करता था मृतकमर्ग

Created On :   15 Sept 2024 11:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story