- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन...
गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन ग्वालियर में

By - Bhaskar Hindi |28 Jun 2023 2:48 PM IST
डिजिटल डेस्क, सिमरिया नि.प्र.। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संत शिरोमणि श्री किशोरदास जी महाराज वृंदावन धाम के सानिध्य में आगामी ०३ जुलाई २०२३ को राम वाटिका सचिन तेंदुलकर मार्ग ग्वालियर में एक वृहद आयोजन होने जा रहा है। जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष के शिष्य शामिल होंगे। इस आयोजन में भव्य शोभायात्रा के साथ कथा, भव्य भजन संध्या व गुरु पूजन के साथ भंडारा में प्रसाद वितरण होगा। ग्राम सिमरिया, चिखला, पड़रिया व महोड़ शिष्य मंडली द्वारा सभी शिष्यगणों व धर्मप्रेमी जनता से इस आयोजन में पहुंचने की अपील की गई है। उनके द्वारा बताया गया कि ग्वालियर जाने हेतु सिमरिया शिष्य मंडल द्वारा बस की व्यवस्था भी की गई है।
Created On :   28 Jun 2023 2:48 PM IST
Next Story