पन्ना: पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल 6 अक्टूबर को आयेंगे पन्ना

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल 6 अक्टूबर को आयेंगे पन्ना

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के नवनियुक्त सदस्य कमलेश्वर पटेल 6 अक्टूबर को जन आक्रोश यात्रा लेकर पन्ना पहुंच रहे हैं। श्री पटेल पन्ना के बाद अजयगढ जाएंगे जहां से वह चित्रकूट के लिए रवाना हो जाएंगे। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के दौरे को लेकर आज पन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित मैरिज गार्डन में कांग्रेसजनों की बैठक हुई। जिसमें यह तय हुआ की जन आक्रोश यात्रा के जिले में प्रवेश करते ही उसकी जोरदार अगवानी की जाएगी और यात्रा का जगह-जगह कांग्रेस जन स्वागत करेंगे। बैठक में मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाजीत सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से इस यात्रा को सफल बनाए जाने का अनुरोध किया और साथ ही कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा को जनता का अपार जन समर्थन प्राप्त हुआ है जिससे यह हम कह सकते हैं की प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पूरी क्षमताओं के साथ इस यात्रा के माध्यम से भाजपा की जन विरोधी नीतियां आम जनता तक पहुंचना है। बैठक में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का सफल संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय तिवारी ने किया।

Created On :   5 Oct 2023 12:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story