- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सर्पदंश से अधेड की मौत
सर्पदंश से अधेड की मौत

By - Bhaskar Hindi |2 Aug 2023 2:18 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दहलान चौकी में सर्पदंश से एक अधेड की मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक यादव पिता स्वर्गीय गया प्रसाद उम्र ५० वर्ष निवासी दहलान चौकी जो रात्रि में अपेन घर में सो रहा था तभी अचानक किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। अशोक यादव को परिजनों के द्वारा जिला चिकित्सालय पन्ना लाया गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा भर्ती कर इलाज शुरू किया गया परंतु कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्यवाही उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
Created On :   2 Aug 2023 2:18 PM IST
Next Story