पन्ना: जिला स्तरीय वुशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का समापन

जिला स्तरीय वुशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का समापन
  • जूनियर वुशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन फिटनिस ट्रेनिंग एकेडमी पन्ना में
  • जिला स्तरीय वुशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का समापन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। 6वीं जिला स्तरीय जूनियर वुशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन फिटनिस ट्रेनिंग एकेडमी पन्ना में 25, 26 मई 2024 को किया गया। जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पन्ना जिले के जूनियर वर्ग से 5 बालक 3 बालिकाओं सहित कुल 8 खिलाडियों ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मनोज केशरवानी, विशिष्ट अतिथि नईम खान, पहलवान सिंह संरक्षक फिटनिस ट्रेनिंग एकेडमी पन्ना, महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा अध्यक्ष जिला वुशू संघ पन्ना, लारेंस एट्ेस अध्यक्ष जिला जु-ज्त्सिु संघ पन्ना, बलराम सेन, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, सैफ उल्ला संचालक पन्ना हेल्थ क्लब, संतोष साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा अध्यक्ष जिला वुशू संघ पन्ना ने की। सचिव व मुख्य प्रशिक्षक इरफान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 6वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता 2024 में अनिकेत श्रीवास्तव 52 किग्रा वजन वर्ग, पीयूष विश्वकर्मा 56 किग्रा वजन वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता रहें एवं अदिति गुप्ता 60 किग्रा वजन वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता रही।

यह भी पढ़े -गहरी नींद में सो रहे परिवार के सदस्यों पर चढ़ा बेलगाम ट्रक, ५८ वर्षीय महिला की घटना स्थल पर हुई मौत

तीनों विजेता खिलाडियों का चयन कर 25वीं जूनियर राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता सतना जिले में 14 मई से 16 मई 2024 में भाग लेकर पन्ना जिले का नाम रोशन करेंगे। सभी खिलाडियों को एन.के. त्रिपाठी अध्यक्ष मध्य प्रदेश वुशू संघ, सारिका गुप्ता सचिव मध्य प्रदेश वुशू संघ एवं समस्त सदस्यों ने शुभकामनाएं व बधाई दी। समापन कार्यक्रम का संचालन पहलवान सिंह ने किया। जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में रेफरी इरफान खान और हर्षिता विश्वकर्मा ने मैच संपन्न कराया।

यह भी पढ़े -मनरेगा से कराए गए कार्यों में गडबड़ी, जनपद सदस्य ने लगाए राशि निकालने के आरोप

Created On :   27 May 2024 7:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story