- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सिविल लाईन चौकी पुलिस ने भैंस चोरी...
सिविल लाईन चौकी पुलिस ने भैंस चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को पशु चोरी की घटनाओं को रोकने एवं इन घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों की धर-पकड के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का कडाई से पालन करते हुए थाना कोतवाली पन्ना की सिविल लाईन चौकी प्रभारी रवि सिंह जादौन द्वारा कोतवाली के अपराध क्रमांक ६४७/२०२२ आईपीसी की धारा ४५७, ३८० के तहत दर्ज प्रकरण के दो आरोपी जो घटना दिनांक से फरार चल रहे थे उनके संबध में मुखबिर से सूचना के आधार पर दिनांक ०८९ अगस्त २०२३ को गिरफ्तार कर न्यायालय पन्ना में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक रामलखन सिंह, जागेन्द्र शर्मा, रामपाल बागरी, सुरेन्द्र, आरक्षक विजय सिंह, जीतेन्द्र मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
Created On :   9 Aug 2023 12:14 PM IST