- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का...
ब्लाक स्तरीय खेल: ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
- ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
- खिलाडी छात्र-छात्राओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया
डिजिटल डेस्क, पन्ना। वार्षिक खेल कैलेण्डर के अनुसार आज ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें योग ओलंपियाड, रायफल, शूटिंग, फ्री स्टाइल कुशती और मलखंभ की प्रतियोगिता में खिलाडी छात्र-छात्राओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
ब्लॉक स्तरीय योग ओलंपियाड की प्रतियोगिता शासकीय मनहर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में और रायफल शूटिंग, फ्री स्टाइल कुश्ती, मलखंभ की प्रतियोगिता छत्रसाल इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश खरे के निर्देशन में सभी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। आज की प्रतियोगिता में मुख्य रूप से शासकीय मनहर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य भारती खरे, शिवकुमार मिश्रा, अमित परमार, मनोज शर्मा, विभा गुलाटी, धीमान चंद तालुकदार, रामकिशोर गर्ग, राजेंद्र मिश्रा, सुजाता भालिया, ब्लॉक खेल प्रभारी टेक बहादुर सिंह, तीरथ प्रसाद पटेल, शमीम सिद्दकी, सुधा जैन, संदीप खरे, प्रदीप उपाध्याय और जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश मिश्रा उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -जनपद पंचायत अजयगढ अंतर्गत ग्राम गुछारा में, ग्राम गुछारा में डेढ माह से विद्युत सप्लाई ठप्प
Created On :   27 Aug 2024 1:05 PM GMT