सांसद विष्णुदत्त शर्मा प्रवास: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा आज पन्ना प्रवास पर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा आज पन्ना प्रवास पर
  • भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने दी जानकारी
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा आज पन्ना प्रवास पर

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा आज पन्ना प्रवास पर पन्ना पधार रहे हैं। श्री शर्मा तिरंगा वंदन कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के यहां सुबह 10 बजे जाएंगे। तत्पश्चात टाउन हॉल में विभाजन विभिषिका कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे यह यात्रा टाउन हॉल से शुरू होकर पंचम सिंह चौराहा, पुरानी कलेक्ट्रेट, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, गोविंद चौक, बल्देव मंदिर चौराहा होते हुए कोतवाली चौराहा होते हुए कुमकुम टॉकीज होते हुए गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके यात्रा का समापन होगा।

यह भी पढ़े -स्कूटी में बसेरा दिनभर मजदूरी करता है रामदीन कोरी, गांव से पन्ना पहुंचकर काफी समय से बारिश के समय टपकती छतों का करता है सुधार कार्य

इसके बाद श्री शर्मा ०3 बजे गुनौर के लिए प्रस्थान करेंगे। गुनौर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे यह यात्रा जनपद कार्यालय तहसील के मुख्य मार्ग से होते हुए साप्ताहिक बाजार गुनौर में सम्पन्न होगी। लगभग ०4 बजे गुनौर भवन में नवीन पुलिया के निर्माण के लोकोर्पण कार्यक्रम मैं श्री शर्मा शामिल होगें। इसके बाद श्री शर्मा गुनौर में शाम ०4:30 बजे तिरंगा यात्रा शामिल होते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए मंडी मोड पर यात्रा समापन करेंगे। श्री शर्मा गुनौर से होते हुए व्हाया अमानगंज होते पन्ना प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़े -अमानगंज में भाजपा की एक दिवसीय बैठक का आयोजन, तिरंगा यात्रा को लेकर हुई चर्चा

Created On :   13 Aug 2024 12:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story