पन्ना: उपस्वास्थ्य केन्द्र बिसानी नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस में हुआ क्वालीफाई

उपस्वास्थ्य केन्द्र बिसानी नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस में हुआ क्वालीफाई
  • बिसानी उप स्वास्थ्य केन्द्र में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेण्डर्ड
  • उपस्वास्थ्य केन्द्र बिसानी नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस में हुआ क्वालीफाई

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। बिसानी उप स्वास्थ्य केन्द्र में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेण्डर्ड के नेशनल असिसमेंट में क्वालीफाई होने पर बिसानी उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं समस्त कर्मचारियों-अधिकारियों जिनकी ड्यूटी बिसानी उप स्वास्थ्य केन्द्र में लगाई गई थी। सभी को सीएमएचओ पन्ना ङॉ. व्ही.एस. उपाध्याय एवं बीएमओ शाहनगर ङॉ. एस.के. लोधी द्वारा बधाई दी गई। बीएमओ शाहनगर ङॉ. एस.के. लोधी द्वारा बताया गया कि बिसानी टीम ने बहुत ही मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुये उप स्वास्थ्य केन्द्र को एनक्वाश नेशनल असिस्मैंट में क्वालीफाई किया है। टीम में मुख्य रूप से बिसानी सीएचओ निशी विश्वकर्मा एवं सीएचओ अंजु गुर्जर ने काफी मेहनत की। बिसानी एएनएम सैक्टर सुपरवाईजर एमपीङब्ल्यु ने भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़े -जय स्तंभ पार्क में लगे पीपल के पेड़ की डाल टूटी, पार्क का मुख्य गेट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटो बाधित रही बिजली

Created On :   29 July 2024 10:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story