- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बस चालक को बाइक सवार ने मारी टक्कर
बस चालक को बाइक सवार ने मारी टक्कर

By - Bhaskar Hindi |26 Aug 2023 3:05 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। कोतवाली थाना के डायमण्ड चौराहे पर एक ४५ वर्षीय बस चालक को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे वह घायल हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार उत्तम चौधरी उम्र ४५ वर्ष निवासी ककरहटी जो पाण्डेय बस का चालक है वह डायमण्ड चौक पर होटल में नाश्ता कर वापिस बस में जा रहा था तभी तेज रफ्तारपूर्वक बाइक चालते हुए एक युवक द्वारा उसे जोरदा ठोकर मार दी गई। घटना में बस चालक के कमर, पैर और हाँथ में गंभीर चोटें आई हैं।
Created On :   26 Aug 2023 3:05 PM IST
Next Story