पन्ना: बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम

बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम
  • महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर मध्य प्रदेश
  • बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम

डिजिटल डेस्क, पन्ना। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर मध्य प्रदेश द्वारा बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के दिसम्बर 2023 में सम्पन्न हुई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें वैष्णव माता महाविद्यालय पन्ना बी.एड. संकाय में आस्था केशरवानी पिता प्रदीप केशरवानी ने 400 में से 322 अंक के साथ 80.5 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, वृत्या मंगलम कौंदर पिता सरमन सिंह कौंदर ने 400 में से 320 अंक के साथ 80 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, पूजा विश्वास पिता तपन कुमार ने 400 में से 317 अंक प्राप्त कर 79.25 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़े -चार पहिया वाहन की ठोकर से मोटर साइकिल सवार पिता-पुत्र घायल

वहीं बीएड संकाय के प्रथम सेमेस्टर के अन्य छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक अंकुर त्रिवेदी, महाविद्यालय समिति सदस्य एडवोकेट रामलखन त्रिपाठी ने सभी का उत्साहवद्र्धन करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कही। वहीं प्रभारी प्राचार्य अविनाश पाण्डेय व बीएड संकाय प्रभारी श्रीमती नितिका डनायक, शिभा सिंह सोलंकी, रामश्री कुशवाहा, साधना साहू, अतुल पाण्डेय, भूपेन्द्र चौबे, अमित पाण्डेय, रजनीश गुप्ता, नेहा सेन, श्रद्धा नायक, रिचा तिवारी ने बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़े -मछली पकड़ने को लेकर दो पक्ष में हुआ विवाद, एक ने दूसरे को जान से मारने की दी धमकी

Created On :   6 Jun 2024 4:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story