दीक्षान्त समारोह आयोजित: आशीष जडिया को अयोध्या में मिलेगा स्वर्ण पदक

आशीष जडिया को अयोध्या में मिलेगा स्वर्ण पदक
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में दीक्षान्त समारोह आयोजित
  • आशीष जडिया को अयोध्या में मिलेगा स्वर्ण पदक

डिजिटल डेस्क, पन्ना। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीक्षान्त समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 21वां दीक्षान्त समारोह हैं 20 सितम्बर 2024 को विश्वविद्यालय में ही अयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें जो छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं उन्हें स्वर्ण पदक विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती डॉ. प्रतिभा गोयल के द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़े -देर रात चली डायमण्ड चौराहे के आसपास रखे डिब्बों को हटाने की कार्यवाही

जिसमें पन्ना निवासी आशीष कुमार जडिय़ा को वर्ष 2024 में एम.एफ.ए. ललित कला की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त हुए हैं। जिससे उनका नाम भी स्वर्ण पदक के लिए चुना जा चुका है जो दीक्षान्त समारोह में 20 सितम्बर को उन्हें प्रदान किया जाएगा। आशीष जडिया पन्ना के निरंजन जडिया के पुत्र व डॉ. डी.पी. जडिया सेवानिवृत्त सीएमएचओं के सुपौत्र है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके मित्रों व शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़े -ट्रक के पहिये घायल के पैरों पर चढ़कर निकलें, दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय पन्ना में कराया भर्ती

Created On :   10 Sept 2024 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story