हर घर तिरंगा अभियान: भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
  • भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान
  • शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगरीय क्षेत्र पन्ना में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना विष्णु पाण्डेय की अगुवाई में नगर पालिका परिषद पन्ना व जन अभियान परिषद पन्ना के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम श्रीमती पाण्डेय द्वारा यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों, जनअभियान परिषद के सदस्यों, निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान, भारत के विकास और प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित होने की शपथ दिलाई गई। यात्रा में नपा उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, पार्षणगण, जनअभियान परिषद के अध्यक्ष व सदस्यों सहित निकाय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य चौराहों से होते हुये छत्रसाल पार्क में समापन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिकपूर गढपाले द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़े -तमिलनाडु में भाजपा के साथ गठबंधन लगभग तय होने के बाद ओपीएस फिर अन्नाद्रमुक के चुनाव चिह्न पर दावा ठोकेंगे

Created On :   11 Aug 2024 8:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story