पन्ना: भीषण गर्मी में खराब हुई एम्बुलेंस, समाजसेवी विजय सिंह ने की सहायता

भीषण गर्मी में खराब हुई एम्बुलेंस, समाजसेवी विजय सिंह ने की सहायता
  • भीषण गर्मी में खराब हुई एम्बुलेंस
  • समाजसेवी विजय सिंह ने की सहायता

डिजिटल डेस्क, पन्ना। इस समय भीषण गर्मी में पारा ४५ से ४७ डिग्री पार हो रहा है ऐसे में जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत सिमरिया रोड पर एक एम्बूलेंस को कुछ लोग धक्का लगाते हुए नजर आए। रास्ते से गुजर रहे समाजसेवी विजय सिंह यादव ने एम्बूलेंस को धक्का लगा रहे लोगों को रोककर कारण पूंछा जिस पर लोगों ने बताया कि ग्राम पनघरा थाना नागौद जिला सतना निवासी कुशवाहा समाज के युवक की मुंबई में मौत हो गई थी जिसके शव को एम्बूलेंस से लाया जा रहा था।

यह भी पढ़े -मेडीबडी कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता विवाद परितोषण ने जारी किया आदेश, लगाया अर्थदण्ड

रास्ते में एम्बूलेंस खराब होने से परिवार के लोग एम्बूलेंस को धक्का लगाकर ले जा रहे हैं जिससे मैकेनिक की दुकान मिलने पर सुधार करवाया जा सके। समाजसेवी विजय यादव ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल अपने परिचित के मैकेनिक को बुलाकर एम्बूलेंस ठीक करवाई। जिस पर एम्बूलेंस चालक सहित मृतक के परिजनों ने सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह यादव और ग्राम पुरैना के लोगों को धन्यवाद दिया और अपने गंत्वय को रवाना हुए।

यह भी पढ़े -तेंदूपत्ता तोड़ते समय हुआ हादसा, नहीं मिला मुआवजा, १५ दिनों से कार्यालयों के चक्कर काट रही पीडित की पत्नि

Created On :   30 May 2024 8:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story