- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- ठकुर्रा में घर के सामने कचरा...
ठकुर्रा में घर के सामने कचरा फेंकने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

गौरिहार थाना क्षेत्र की घटना, गोली मारने वाले दोनों आरोपी फरार
डिजिटल डेस्क छतरपुर । गौरिहार थाना क्षेत्र के ठकुर्रा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि ग्राम ठकुर्रा निवासी राकेश सिंह परिहार उम्र 40 साल की दिग्विजय सिंह व सतेंद्र सिंह से पुराना विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात 8 बजे के करीब घूरा फेकने को लेकर विवाद शुरु हुआ। इसी बीच दिग्विजय व सतेंद्र बंदूक लेकर आए और राकेश सिंह के उपर गोली चला दी। जिसमें राकेश सिंह के सीने में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी फरार
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हलांकि गोली मारने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गौरिहार थाना पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजकर आरोपियों की तलाश में लगी है। बताया जा रहा है कि राकेश और दिग्विजय के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका था, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।
व्ठकुर्रा गांव में घर के सामने घूरा फेंकने को लेकर राकेश सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गोली मारने वाले आरोपी दिग्विजय सिंह व सतेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गौरिहार
Created On :   12 Sept 2020 3:44 PM IST