- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुलगाँव
- /
- दोपहिया की टक्कर में युवक घायल
दोपहिया की टक्कर में युवक घायल

By - Bhaskar Hindi |31 Dec 2021 2:50 PM IST
पुलगांव दोपहिया की टक्कर में युवक घायल
डिजिटल डेस्क, पुलगांव | डॉ. सूखीजा अस्पताल के सामने से काम पर जा रहे युवक को तेज गति से आ रही दोपहिया ने टक्कर मार दी। हादसा बुधवार को सामने आयी है। महिला की शिकायत पर पुलगांव पुलिस थाने में आरोपी दोपहिया चालक खातखेड़ा निवासी यश मारोती सलामे के खिलाफ धारा 279,337,338 के तहत मामला दर्ज किया। बता दें कि आंबेडकर नगर निवासी अमृता गूंजन टेभूर्णे के अनुसार महिला का पति काम पर जा रहा था। इतने पर डॉ. सूखीजा अस्पताल के पास आरोपी की होंडा कंपनी की दोपहिया वाहन क्र.एमएच 32 एआर 7196 के चालक यश मारोती सलामे ने तेज गति से वाहन चलाकर काम पर जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। महिला की शिकायत पर पुलगांव पुलिस थाने में आरोपी यश मारोती सलामे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Created On :   31 Dec 2021 8:19 PM IST
Next Story