- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- यवतमाल : नेर में पॉजिटिव के दो...
यवतमाल : नेर में पॉजिटिव के दो रिश्तेदार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुई 94

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। जिले में शुक्रवार सुबह दो और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो गुरुवार को पॉजिटिव आए मरीज के करीबी रिश्तेदार बताए गए हैं। जिससे जिले में अब तक 94 लोग पॉजिटिव हुए हैं। तो जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 84 पॉजिटिव भर्ती हैं। शुक्रवार को नागपुर से 48 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जिसमें 46 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बचे दो की पॉजिटिव आई थी। दोनों नेर के बताए गए हैं। इसी प्रकार अब तक 153 रिपोर्ट आना बाकी है।
इन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 3 दिन के लिए लॉक डाउन किया गया है। जिस क्षेत्र से यह लोग थे, वह वली साहब नगर और उसके पास से गुजरने वाले दो रास्ते सील किए गए हैं। यहां पर पुलिस बंदोबस्त लगा दिया गया है। नेर का यह पॉजिटिव आया मरीज पहले कारंजा के निजी अस्पताल में गया था, वहां उसने खून की जांच कराई थी उसके बाद एक्स-रे से निकाला था। वह सब बताने के बाद वहां के चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल जाने की सलाह दी थी। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके परिजनों को भी अस्पताल में दाखिल किया गया था। अध्यापक की मां और बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की तलाश तहसील प्रशासन कर रहा है।
Created On :   8 May 2020 7:49 PM IST